healthy tasty recipe in hindi palak paneer  (spinach curry with indian cheese ),

On: July 5, 2026 3:13 PM
Follow Us:
healthy tasty recipe palak paneer  (spinach curry with indian cheese ),

healthy tasty recipe in hindi palak paneer  (spinach curry with indian cheese ),

दोस्तों आज ज़ायकेदार स्वास्थ्यवर्धक पालक पनीर बनाना सीखेंगे , जिसे बनाना बहुत कठिन नहीं है , और पालक तथा

पनीर दोनों स्वास्थ्य के लिए कितने लाभदायक हैं ये आप अच्छी तरह से जानते हैं , पालक में आयरन और पनीर में

प्रोटीन प्रचुरता में पाया जाता है , और जब दोनों एक साथ मिल जाएँ तो फिर बात ही क्या है तो आइये दोस्तों सीखते हैं

पालक पनीर बनाना , आपके पास जिस सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी उसकी जानकारी निम्नप्रकार है ,

 

पालक पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

 

पालक आधा किलो ,

पनीर २५० ग्राम ,

मलाई ५० ग्राम ,

तेल,

जीरा,

धनिया पाउडर,

एक छोटा चम्मच हल्दी ,

चार प्याज .

एक पोथी लहसुन,

हरी मिर्ची ,

१० ग्राम अदरक,

२ छोटा चम्मच घर का पिसा गरम मसाला,

तेज़ पत्ता ४ से ६,

नमक स्वादानुसार ,

पालक पनीर बनाने की विधि,

 

सर्वप्रथम पालक को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें और मध्यम टुकड़ों में काट ले , अब एक डोंगे में इसे ५ से १०

मिनिट तक ढँक कर मद्धम आंच में पकने दे , इसके बाद इसे ठंडा करके मिक्सी या सिल बट्टे में बारीक पीस ले , बिना

उबाले पालक को पीस पाना बड़ा मुश्किल काम है , अब इसे अलग रख दें इसके बाद पनीर को छोटे मध्यम टुकड़ों में काट

लें , इसके बाद कड़ाही में लग भग १०० ग्राम तेल डालकर गरम करें अब इसे कटे हुए पनीर के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन

होने तक तलें , और इसे निकाल कर अलग रख दें , इसके बाद कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम हो जाने दे

, अब इसमें ५० ग्राम मलाई डालें और गोल्डन ब्राउन हो जाने दे , ग्राम तेल लेकर इसमें तेज़ पत्ता ४ से ६ और थोड़ा सा

जीरा और राई डाल कर तड़का लगाएं , और गोल्डन ब्राउन होनेतक भूंजे , इसके बाद चार प्याज . एक पोथी लहसुन ,

स्वादानुसार हरी मिर्ची , १० ग्राम अदरक, और खड़ा गरम मसाला मिक्सी में पीस लो , फिर इसी में पिसे मसाले के

पेस्टको गोल्डन ब्राउन होने तक भूंज लो , तब तक भूँजो जब तक की मसाले का तेल ऊपर की और न आने लगे , जब

मसाला कड़ाही में चिपकने लगे , तो इसमें पिसा हुआ पालक का पेस्ट डाल दो , और अच्छे से चलाते जाओ और इसे

मध्यम आंच में पकने दो , जब पालक मसाले के साथ अच्छे से पक जाए , तो इसमें स्वादानुसार नमक मिला दो , अब

इसमें तले हुए पनीर के टुकड़े डाल दो , और अच्छी तरह से मिला दो पकने के बाद पालक से मसाले की खुशबू आने

लगती है , अब आप इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल सकते हो इस तरह अब आपका पालक पनीर खाने के लिए तैयार है

।

healthy recipes lauki ka kofta 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment