immunity food in hindi munga ki kadhi ,

On: July 5, 2026 2:38 PM
Follow Us:
immunity food in hindi munga ki kadhi ,

immunity food in hindi munga ki kadhi ,

दोस्तों आज हम मुनगा की कढ़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो की स्वास्थ्य के बहुत ही लाभकारी है , इससे आपकेपेट सम्बन्धी पुराने स पुराना विकार भी आसानी से ठीक हो जायेगा, पेट के लिए रामबाण का काम करती है मुनगा की कढ़ी , दोस्तों मुनगा को पहले अच्छे से धोकर छील लें फिर इसे ४ से ५ इंच के टुकड़ों में काट ले ,

आवश्यक सामग्री

२५० ग्राम मुनगा

२०० ग्राम तैल कड़वा या मीठा

नमक ,

मुनगा की कढ़ी बनाने की विधि ,

सर्व प्रथम एक बड़ा चम्मच कड़वा तेल (सरसो का तेल ) कड़ाही में डालें और मध्यम आंच में में गरम करें इसके बाद इसमें कटे हुए मुनगा के टुकड़ों को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूजे , अब इसे कड़ाही से निकाल कर एक प्लेट में अलग रख लें , दोस्तों अब बनाते हैं कढ़ी जिसके लिए आवश्यक सामग्री रसाज की कढ़ी बनाने की विधि में बतलाई जा चुकी है आप उसे इस दिए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं ।

rasaaz ki kadhi , 

अब बनाते हैं कढ़ी ,

मठे में लगभग ५० ग्राम बेशन डाल कर मथानी से मथ लो , ध्यान रहे की इसमें गुल्थियाँ न बधने पाएं , अब कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालो , अब उसमे मेथी , कटा हुआ मिर्चा , छिली कटी लहसुन , चुटकी भर हींग , और कड़ी पत्ते को डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भूंज लो , इसमें घुला हुआ बेसन का घोल डाल दो , इसके बाद में आधा टी स्पून हल्दी , स्वादानुसार नमक डाल दो फिर इसे धीमी आंच में पकने दो बीच बीच में इसे चम्मच से चलाते रहो , औरजैसे ही इसमें उबाल आने लगे तले हुए मुनगा के टुकड़े डाल दे और लग भग इसे १५ से बीस मिनिट तक मद्धम आंच में पकने केबाद किसी बर्तन में डाल दो , अब इस बनी हुयी कढ़ी में कटी हुई हरी धनिया पत्ती डाल दो , अब दोस्तों आपकी तैयार है मुनगा की कढ़ी फिर आप इस मुनगा की कढ़ी को खुद भी खाइये और अपने मेहमानो को भी खिलाइये ।

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment