winter season food recipes in india amla ka achar ,

On: July 5, 2026 2:52 PM
Follow Us:
winter season food recipes in india amla ka achar ,

winter season food recipes in india amla ka achar ,

दोस्तों आज हम आपको आँवला का अचार बनाना सीखा रहे हैं , जो की खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के बहुत

लाभकारी है , आँवला एक ऐसा फल है जो की उबलने के बाद भी उतना ही पौष्टिक बना रहता है , आँवला का अचार पेट

के लिए बहुत लाभकारी है , और खाने में बेहद स्वादिष्ट है , बाजार में आँवले का अचार मिलना बहुत ही मुश्किल है , तो

आइये सीखते हैं घर में आँवला का अचार कैसे बनाये ।

 

आँवला का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

१ किलो ग्राम आँवला,

५० ग्राम अदरक ,

५० ग्राम हरी मिर्च ,

१०० ग्राम राइ ,

५० ग्राम जीरा ,

५० ग्राम धनिया ,

१० ग्राम सौंफ ,

१० ग्राम करायल ,

१० ग्राम पीसी लाल मिर्च ,

१० ग्राम पिसा हल्दी पाउडर,

१०० ग्राम नमक ,

१ पाव सरसो का तेल ,

आधा छोटा चम्मच हींग पाउडर ,

लहसुन दो पोथी ,

मेथी १० ग्राम ,

आँवला का अचार बनाने की विधि ,

 

सर्व प्रथम आँवला को पानी से साफ़ कर लें , इसके बाद एक डोंगे में एक लीटर पानी डालें और इसमें साफ़ आँवला को

डाल दें अब डोंगे को ढक्कन से ढँक दें और गैस चूल्हें में धीमी आंच में १० मिनिट तक पकाएं और तब तक पकाये , जब

तक की आँवला दबने न लगे  जब पक जाए तोगैस बंद कर दें , और इसे एक प्लेट में निकाल लें अब आँवला को ठंडा

होने दें , ठंडा होने के बाद इसकी गुठलियां निकाल दें , अदरक और हरी मिर्च को भी टुकड़ों में काट लें ,इसके बाद राई ,

जीरा , मेथी , धनिया, सौंफ , को  कड़ाही में धीमी आंच में हल्का लाल होने तक अलग अलग भूंज कर रख लीजिये ,

इसके बाद राई , मेथी जीरा धनिया को मिक्सी में पीस लीजिये , और सौंफ और करायल को मत पीसिये , अब लहसुन

को छील लीजिये , और दुरदुरा पीस लीजिये , अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करिये , अब उसमे हींग डालिये इसके

बाद लहसुन डालिये और लाल होने तक तेल को गरम करिये , अब गैस बंद कर दीजिये अब इसमें पिसा हुआ जीरा,

धनिया , मेथी , राई डाल दीजिये और साबुत सौंफ करायल को भी डाल दीजिये , और पिसा हुआ मिर्च पाउडर, एक छोटा

चम्मच हल्दी पाउडर भी डाल दीजिये , अब सबको मिलाकर रख दीजिये , और ठंडा हो जाने पर  इसमें आँवला , अदरक

और हरी मिर्च के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये । अदरक और हरी मिर्च आप इसमें तभी डालें जब आपको अदरक और

मिर्ची खाना पसंद हो मई यहां पर ठण्ड के मौसम के हिसाब से से अदरक और हरी मिर्च जोड़ दिया हूँ ।

amle ka murabba , 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment