stuffed capsicum, bharwa shimla mirch healthy indian recipe in hindi ,

On: July 5, 2026 3:13 PM
Follow Us:
stuffed capsicum, bharwa shimla mirch healthy indian recipe in hindi ,

stuffed capsicum, bharwa shimla mirch healthy indian recipe in hindi ,

दोस्तों आज हम भरवा शिमला मिर्च बनाना सीखेंगे , जो की बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है , तो

आइये दोस्तों सीखते हैं भरवा शिमला मिर्च बनाना , जिसके लिए सर्वप्रथम ५०० ग्राम शिमला मिर्च ले , इसके बाद इसे

साफ़ पानी में अच्छे से धो ले , इसके बाद चाक़ू की सहायता से शिमला मिर्च का डंठल और काटकर निकाल दें , शिमला

मिर्च अंदर से खोखली होती है , छेद इतना बड़ा रखे की आलू आराम से भरी जा सके , इसके बाद ,

 

भरवा शिमला मिर्च बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

 

५०० ग्राम शिमला मिर्च ,

२५० ग्राम आलू ,

५० ग्राम तेल,

१० दाने छिली लहसुन ,

हरी मिर्ची दो ,

जीरा एक छोटा चम्मच ,

प्याज एक बड़ी ,

धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच ,

आधा छोटा चम्मच हल्दी ,

गरम मसाला एक छोटा चम्मच पिसा ,

हरी धनिया पत्ती थोड़ा सा बारीक कटी हुयी ,

नमक स्वादानुसार ,

 

भरवा शिमला मिर्च बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम ५०० ग्राम आलू को प्रेशर कुकर में लगभग आधा लीटर पानी डाल कर ५ सीटी में पका ले, अब गैस बन्द करके

इसे ठंडा होने के लिए रख दो , अब बारीक लहसुन ,प्याज और हरी मिर्ची काट लो , और इसे अलग रख दो , अब आलू

जब ठन्डे हो जाएँ तो इन्हे छील कर अच्छे से मसल लो , अब कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर तेज़ आंच में गरम

करो , तेल गरम हो जाने पर एक छोटा चम्मच जीरा , कटी हुयी हरी मिर्ची और लहसुन ,प्याज डाल कर लाल होने तक

भूँजो , प्याज जब सुनहरी लाल हो जाए तो इसमें आलू डालें , अब आलू को अच्छे से भूँजो , इसके बाद इसमें आधा छोटा

चम्मच हल्दी , एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर , और आधा छोटा चम्मच गरम मसाला डालकर लाल होने तक आलू

को भूंजे , अब गैस बंद कर दे , अब इस आलू के मिश्रण में बारीक कटा हुआ धनिया पाउडर डाल दे , और अच्छे से मिला

दें अब इस आलू के मिश्रण को एक थाली में निकाल ले , इसके बाद खोखले शिमला मिर्च में एक एक करके सभी में आलू

का मिश्रण आराम से भर दें , अब कड़ाही में ५० ग्राम तेल डाल शिमला मिर्च को उसपर रखे और और धीमी आंच में ढँक

कर उलट पलटकर पकाएं , जब ये  चारों तरफ से पाक जाए तो इसे बर्तन में निकाल ले और खाने में परोसे ।

sooran ki sabji healthy winter food in india , 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment