poha bachelor recipes indian hindi ,

0
1994
poha bachelor recipes indian hindi ,
poha bachelor recipes indian hindi ,

poha bachelor recipes indian hindi ,

दोस्तों आज हम बेहद आसान नास्ता पोहा बनाना सीखेंगे जो बैचलर के लिए बेस्ट नास्ता है , तो आइये दोस्तों सीखते हैं

पोहा बनाने की विधि , पोहा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री इस तरह है जिसे आप नोट कर ले ,

१०० ग्राम पोहा मध्यम ,

चार छह कड़ी पत्ता ,

५० ग्राम मूंगफली ,

२ आलू ,

२ प्याज ,

१ हरी मिर्च ,

१ निम्बू ,

१ बड़ा चम्मच मीठा तेल,

हल्दी १ छोटा चम्मच ,

शक्कर आधा छोटा चम्मच ,

सौंफ आधा छोटा चम्मच ,

जीरा एक छोटा चम्मच ,

राई एक छोटा चम्मच ,

एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर,

कटी हुयी हरी धनिया पत्ती,

नमक स्वादानुसार ,

पोहा बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम पोहा को चलनी से छान ले , ताकि ये अच्छी तरह से साफ़ हो जाये , अब इसे अच्छी तरह से धोकर किनारे पर

रख दे ताकि इससे पानी अच्छे से निकल जाए ,अब आलू को धोकर अच्छे से साफ़ कर ले , और बारीक टुकड़ों में काट ले

, इसी तरह प्याज को भी छील कर बारीक टुकड़ों में काट ले , अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और इसमें मूंगफली

को लाल हो जाने तक तलें , इसके बाद मूंगफली को निकाल कर अलग रख ले , इसके बाद कड़ाही के तेल में एक छोटा

चम्मच जीरा ,चार छह कड़ी पत्ता , एक छोटा चम्मच राई , आधा छोटा चम्मच सौंफ डालकर मध्यम आंच में लाल हो

जाने तक तलें अब इसमें प्याज दाल दें और लाल हो जाने दे , इसके बाद इसमें आलू डालें और अच्छी तरह से पकने दे ,

जब आलू पक जाये

तो इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर , एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर डाल दे , अब इसमें धुला हुआ पोहा डाल दे

और इसे अच्छे से मिला दें , अब इसमें आधा छोटा चम्मच शक्कर, नमक स्वादानुसार , डाल दे , और अच्छे मिला दे ,

और मूंगफली डाल दें , कटी हुयी हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिला दे , अब गैस बंद कर दे अब आप के लिए

ज़ायकेदार पोहा तैयार है , इसमें निम्बू का रस और बारीक कटा हुआ प्याज डाल ले , आप इसमें नमकीन भी डाल कर खा

सकते हैं । कुछ लोग मटर भी डालते हैं कुछ टमाटर भी डाल देते हैं मगर मुझे मूंगफली वाला ही पसंद है ।

aloo bonda indian snacks recipes in hindi

 

SHARE
Previous articlemango milk shake recipe in hindi ,
Next articleghost diary a short horror story hindi ,
Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.